फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dashmesh charged with possession of land to garden

दशमेश वाटिका की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Mon, 18 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dashmesh charged with possession of land to garden
वा‌टिका - फोटो : अमर उजाला

दशमेश वाटिका की जमीन पर अवैध रास्ता बनाए जाने के बाद अब फिर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। सिख समाज के लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानीय लोग वहां चोरी छुपे पिलर खड़े कर अवैध निर्माण करा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने महापौर से इसकी शिकायत की निगम अफसरों ने काम रुकवा दिया है। हालांकि निगम अफसरों ने दशमेश वाटिका की जमीन पर पिलर बनाए जाने से इनकार किया है। उधर, सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गई है। उन्होंने जनहित याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन


सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष बाबा सुच्चा सिंह का आरोप है कि रास्ता बनाकर दशमेश वाटिका की जमीन पर कब्जा करने वाले लोग ही अब पिलर खड़े कर रहे हैं। सरकारी जमीन कब्जाने के लिए वह या तो सरकारी छुट्टियों के दिन काम करते या देर रात को।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी निर्माण किया गया तो इसकी शिकायत महापौर अशु वर्मा से की गई। उनके निर्देश पर निगम अफसरों ने काम रुकवाया। बाबा सुच्चा सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की गई है। अब निगम अफसरों से नहीं कोर्ट से ही न्याय की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed