{"_id":"588f779a4f1c1b7d3de8102c","slug":"dalda-flyover-starting-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" डालडा फ्लाईओवर आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डालडा फ्लाईओवर आज से शुरू
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
flyover
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से लाल कुआं, नोएडा, बुलंदशहर और एनएच- 91 रोड पर जाने के लिए लोगों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मंगलवार से डालडा फ्लाईओवर की बंद लाइन को खोल दिया जाएगा।एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार से जीटी रोड पर डायवर्जन खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डालडा फ्लाईओवर के मरम्मत के कारण पांच जनवरी से गाजियाबाद से बुलंदशहर की ओर जाने वाली साइड बंद कर दी थी। अब पीडब्ल्यूडी द्वारा मरम्मत का काम पूरा होने के बाद इस लेन को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। अब इस फ्लाईओवर की दोनों लेन के खुल जाने के बाद जीटी रोड पर जाम की समस्या कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोगों को लंबी दूरी नहीं तय नहीं करनी पड़ेगी।उन्होंने बताया कि पांच जनवरी से फ्लाईओवर की एक ही रोड पर दोनों ओर के हल्के वाहन दौड़ रहे थे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट भी कर रखा था, जिसे अब सामान्य कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने 25 दिनों में एक लेन का मरम्मत का काम पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सोमवार रात को इस रोड पर जाम रहा तो पुलिस इसे रात में भी खोल सकती है। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद ही दूसरी लेन (लाल कुआं से चौधरी मोड़ की ओर) पर पीडब्ल्यूडी काम शुरू करेगी। इसके बाद ही ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर रूट डायवर्जन करेगी।