फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crores spent on upgrades, yet power remained out all night due to a fault during the rain.

Ghaziabad News: सुधार पर करोड़ों खर्च, बारिश में फॉल्ट से रातभर गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Crores spent on upgrades, yet power remained out all night due to a fault during the rain.
गाजियाबाद। बिजली व्यवस्था सुधार पर करोड़ों रुपये खर्च के दावों के बीच शनिवार शाम की बारिश ने पोल खोल दी। शहर के बड़े हिस्से में आपूर्ति प्रभावित रही। नेहरू नगर समेत कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही, जिससे लोगों को पानी तक की किल्लत झेलनी पड़ी और इन्वर्टर बंद होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ठप हो गए।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम आधे घंटे की बाधा का दावा कर रहा है लेकिन हकीकत में क्रॉसिंग रिपब्लिक, राजनगर एक्सटेंशन, नेहरू नगर, राकेश मार्ग और शास्त्रीनगर समेत कई कॉलोनियों में रातभर लोगों को परेशानी हुई। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नेहरू नगर, राकेश मार्ग, क्रॉसिंग रिपब्लिक और शास्त्रीनगर में बड़े ट्रांसफार्मर में बारिश से फॉल्ट हुआ था, वैकल्पिक व्यवस्था से सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन




कहीं सप्लाई गुल, कहीं लो-वोल्टेज

नेहरू नगर सेकंड निवासी तुषार ने बताया कि रात करीब 10 बजे लाइट गई जो सुबह 8 बजे के बाद ही आई। इन्वर्टर बंद हो गए और सुबह मोटर न चलने से पानी नहीं मिला। अशोक नगर और राकेश मार्ग की अन्य कॉलोनियों में भी यही हाल रहा। शास्त्रीनगर, महेंद्रा एन्क्लेव, रजापुर और गोविंदपुरम में भी सप्लाई ने परेशान किया। महेंद्रा एन्क्लेव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि रात में कई बार लाइट गई और वोल्टेज भी कम रही, जिससे उपकरण बंद करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसिंग और राजनगर एक्सटेंशन में भी संकट
क्रॉसिंग रिपब्लिक में तकनीकी कारणों से आपूर्ति बाधित हुई। अधिकतर सोसायटियों में 10 घंटे बाद सप्लाई बहाल हो गई, लेकिन जीएच-7 में फॉल्ट न मिलने से डीजी से आपूर्ति की जा रही है। सोसायटी अध्यक्ष रोहित चौधरी ने बताया कि रविवार देर शाम तक फॉल्ट नहीं मिला था। अब तक 4000 लीटर डीजल खर्च हो चुका है और और मंगवाया गया है। सीआईपीएल और ऊर्जा निगम की टीम फॉल्ट तलाश रही है। राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन, फॉर्च्यून समेत करीब 10 सोसायटियों में भी रातभर बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed