फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife worried about illegal relationship with Katta

अवैध संबंध से परेशान पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग

Thu, 09 Mar 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Wife worried about illegal relationship with Katta
murder
पति के अवैध संबंध और शादी के 11 साल बाद भी औलाद नहीं होने से परेशान पत्नी ने बृहस्पतिवार सुबह चाकू से टैक्सी चालक पति का गुप्तांग काट दिया। मामला खोड़ा के वंदना विहार का है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी पत्नी का कहना है कि पति के दूसरी औरत से अवैध संबंध हैं, जिसके कारण वह बच्चा पैदा नहीं करना चाहता।             
विज्ञापन

मूलरूप से हापुड़ की रहने वाली आरोपी महिला की शादी 19 जून 2006 को शिकारपुर (बुलंदशहर) निवासी टैक्सी चालक से हुई थी। शुरुआत में दोनों दिल्ली में रहे। करीब आठ साल पहले दोनों खोड़ा के वंदना विहार में किराए के मकान में शिफ्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का आरोप है कि पति 10-15 दिन तक घर ही नहीं आता। ड्यूटी पर जाने की बात कहकर वह गायब रहता है। इतना ही नहीं उसने अकेलेपन के चलते कई बार बच्चा पैदा करने की बात कही तो पति ने साफ इंकार कर दिया।

बार-बार औलाद की बात करने पर पति मारपीट भी करता था। आरोप है कि चार दिन से घर नहीं आने पर आरोपी पत्नी ने बुधवार शाम टैक्सी चालक के बड़े भाई से फोन करवाकर उसे घर बुलाया। देर रात वह घर लौटा और सो गया।

सुबह वह नहाकर आया तो पत्नी से बच्चे की बात पर फिर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि वह गाली-गलौच करने लगा, जिस पर महिला ने रसोई का चाकू उठाकर उसका गुप्तांग काट दिया। पति की चीख सुनकर पड़ोसी कमरे में आए और खून बहता देखकर पीड़ित को नोएडा के जिला अस्पताल ले गए।

जहां से उसे नोएडा के जेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया गया है। पीड़ित पति की हालत गंभीर है।
             
दिल्ली की एक महिला से अवैध संबंध का आरोप            
आरोपी महिला ने पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी एक महिला से उसके पति के अवैध संबंध हैं। इसके चलते ही वह उसके पास नहीं आता।


यहां तक कि खाने के लिए रुपये भी नहीं देता। वह ब्यूटी पार्लर में काम कर अपना खर्च चलाती है। महिला ने कहा कि उस महिला से दूर करने के लिए ही उसने गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed