{"_id":"571d141c4f1c1b75308b4625","slug":"two-arrested-for-looting-passengers-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेलवे ट्रैक पर यात्रियों से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर यात्रियों से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक के पास यात्रियों से मोबाइल झपटमारी करने वाले दो युवकों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ। अंदेशा है कि आरोपियों ने ट्रेन सवार यात्रियों से भी लूटपाट की है।
विज्ञापन
एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि पकडे़ गए लुटेरे गौतम निवासी नौबस्ता (कानपुर) और कल्लू उर्फ करिया निवासी आरडीसी हैं। दोनों ने शनिवार को नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास लोहियानगर निवासी सुनील का मोबाइल लूटा था।
विज्ञापन
सुनील ने शोर मचाया तो आरोपियों का पीछा कर पब्लिक ने उन्हें पकड़ लिया था। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि उन्होंने पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान किसी अन्य घटना को अंजाम नहीं देना बताया।
विज्ञापन