{"_id":"58c026324f1c1bd71adc6d6b","slug":"traders-try-to-kidnap-seek-10-lakh-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, मांगी 10 लाख की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, मांगी 10 लाख की फिरौती
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को अगवा करने की कोशिश कर उससे 10 लाख की फिरौती की मांगी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित रामनिवास यादव गगन एंक्लेव में परिवार के साथ रहते हैं।
वह फल और सब्जियों के थोक कारोबारी हैं। रामनिवास का आरोप है कि मंगलवार रात को वह सोसायटी के पार्क में बैठकर मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान ही उनके ताऊ का बेटा बुद्धपाल यादव कार में महेंद्र, ज्ञानी समेत 7 लोगों के साथ उनकी सोसायटी में आया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनसे दो दिनों पहले ही 10 लाख रुपये उसके घर पहुंचाने की बात कही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर अगवा करने की कोशिश की गई। हालांकि सोसायटी के अन्य लोगों के आने के बाद वह वहां से भाग गए।
विज्ञापन
रामनिवास ने बताया कि बुद्धपाल बीते कई दिनों से उनसे फोन पर रुपये मांग रहा था। उन्होंने बुधवार को नगर कोतवाली में भाई, भतीजे समेत सात लोगों के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट लिखाई है। वहीं, नगर कोतवाल परशुराम का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि शुरूआती जांच में लग रहा है कि मामला पारिवारिक रंजिश का लग रहा है।