{"_id":"576833244f1c1b1d48b4818f","slug":"three-crooks-who-robbed-trains-theft-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी-लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में चोरी-लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट और सामान चोरी करने वाले तीन बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट और चोरी के 10 मोबाइल व करीब 17 हजार की नगदी बरामद हुई है। जीआरपी ने इन्हें पिलखुवा के प्लेटफार्म नंबर-2 से गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाशों के निशाने पर दिल्ली से मुरादाबाद और लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें होती थीं।
विज्ञापन
जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश चिडापुरी पिलखुवा निवासी अरुण पुत्र जोगेंद्र, राजपुर हापुड़ निवासी मौजपाल पुत्र दयाचंद और गाजियाबाद की कांशीराम कालोनी निवासी विपिन पुत्र राजेंद्र हैं। इनसे नौ वारदातों का खुलासा हुआ है। जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि यह बदमाश दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाते थे। लंबी दूरी की ट्रेनों में इन्हें ज्यादा सामान मिलने की उम्मीद रहती थी। वारदात को अंजाम देकर यह गाजियाबाद, पिलखुवा और हापुड़ के आउटर पर कूदकर भाग जाते थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से 10 स्मार्ट फोन और करीब 17 हजार की नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन