फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The wine factory was in the house

मकान में चल रही थी शराब बनाने की फैक्ट्री

Sun, 26 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The wine factory was in the house
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
मोहन नगर स्थित ओम नगर कालोनी में आबकारी विभाग और पुलिस ने छापेमारी कर मकान में चल रही अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें, होलोग्राम, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि फैक्ट्री के कर्मचारियों को छापेमारी की भनक पहले ही लग गई और वह मकान में ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।  आबकारी इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओम नगर में गली नंबर चार स्थित मकान संख्या ए11 में शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ शनिवार की शाम मकान में छापा मारा। टीम जब पहुंची तो मकान में ताला लगा मिला। टीम ताला तोड़कर अंदर गई तो मकान में काफी मात्रा में शराब की खाली बोतल, ब्रांडेड शराब के स्टीकर, होलोग्राम और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को एक कमरे में एक महिला भी मिली है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मकान को किराए पर लेकर शराब बनाने का काम शुरू किया गया था। फैक्ट्री कर्मचारी कुछ मिनट पहले ही उसे फैक्ट्री में बंद करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed