{"_id":"5793c58f4f1c1b247cc4c2d1","slug":"saharanpur-passenger-stoned-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर पैसेंजर पर पथराव, कई यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर पैसेंजर पर पथराव, कई यात्री घायल
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी की हिरासत से साथी को छुड़ाने के लिए असामाजिक तत्वों ने कैला भट्ठा के सामने आउटर पर खड़ी दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर पर पथराव कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रेन में घुसकर यात्रियों से मारपीट की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने उपद्रवियों को देख ट्रेन के खिड़की, दरवाजे अंदर से लॉक कर लिए। इस पथराव में 20 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
गाजियाबाद स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा बिना अटेंड किए ट्रेन को आगे रवाना कर दिए जाने पर यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। नया गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया और करीब आधे घंटे तक ट्रेन को आगे नहीं जाने दिया। बाद में यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ तो ट्रेन आगे रवाना हुई।
मामला रविवार रात करीब सवा आठ बजे का है। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर रात 8:10 बजे साहिबाबाद स्टेशन से गाजियाबाद के लिए रवाना हुई थी। पांच मिनट बाद करीब सवा आठ बजे ट्रेन आउटर पर पहुंच गई। इसी दौरान यहां किसी ने चेन पुलिंग कर दी।
विज्ञापन
यहां असमाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पथराव करने वालों की संख्या सैकड़ों में थी और उन्होंने ट्रेन में घुसने की भी कोशिश की। इससे यात्री दहशत में आ गए और अंदर से खिड़की दरवाजे लॉक कर दिए गए।
लोगों में इतना डर था कि उन्हें लग रहा था कि कहीं यहां गोधरा जैसा कांड न दोहरा जाए। ट्रेन के स्टाफ ने अधिकारियों को मैसेज दिया तो आरपीएफ और जीआरपी को सूचना मिली। जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह और स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक ट्रेन गाजियाबाद के लिए रवाना हो चुकी थी।
8:57 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची सहारनपुर पैसेंजर तीन मिनट रुकी, लेकिन आरपीएफ ने ट्रेन को अटेंड किए बिना ही आगे रवाना कर दिया। उधर, जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि आउटर पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर असमाजिक तत्व यात्रियों से मोबाइल, बैग छीन लेते हैं।
शनिवार को जीआरपी पिकेट पर तैनात स्टाफ ने इसी मामले में एक युवक आजाद को हिरासत में ले लिया था। उसके शोर मचाने पर अन्य साथियों ने इकट्ठा होकर पथराव कर दिया। हालांकि उन्होंने यात्रियों के घायल होने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि थाने पर किसी भी यात्री ने तहरीर नहीं दी है।
..
कांवड़ियां भी थे ट्रेन में हो सकता था बवाल
सहारनपुर पैसेंजर में हरिद्वार जाने वाले सैकड़ों कांवड़ियां भी सवार थे। चर्चा है कि पथराव करने वालों ने उन्हें भी निशाना बनाया। कांवड़ियों का गुस्सा नहीं भड़का, वरना बड़ा बवाल हो सकता था। हालांकि जीआरपी ने कांवड़ियों को निशाना बनाए जाने की बात से इंकार किया है।
ट्रेन पर पथराव के मामले की जांच करेगी आरपीएफ
छब्बीस दिन पहले महाराजा एक्सप्रेस के डिब्बे पर हुए पथराव को रेलवे विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। दिल्ली निवासी व्यक्ति ने ट्रेन के डिब्बे पर शरारती तत्वों द्वारा पथराव करने की शिकायत की है। स्टेशन अधीक्षक ने मामले की जांच आरपीएफ को सौंप दी है।
बता दें कि 27 जून की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महाराजा एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी थी। इसी बीच दिल्ली जा रही कालका पैसेंजर गाड़ी आकर स्टेशन पर रुकी। पैसेंजर गाड़ी में सवार तीन युवकों ने महाराजा एक्सप्रेस गाड़ी के डिब्बा संख्या आईआरसीटीसी 1005 पर पथराव कर दिया।
इसमें गाड़ी के दो शीशे टूट गये थे। स्टेशन अधीक्षक मुन्ना खां ने बताया कि दिल्ली गंगा विहार कालोनी निवासी रामकुमार शर्मा ने रेलवे विभाग के डीआरएम को पत्र लिखकर शिकायत की।
रामकुमार शर्मा उस वक्त कालका पैसेंजर से दिल्ली लौट रहे थे। तीनों शरारती तत्व उनके पास ही पैसेंजर गाड़ी में बैठे थे। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इसकी जांच आरपीएफ को भेज दी गई है।