फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rinku's death will be removed from the curtain 'handwriting'

रिंकू की मौत से पर्दा हटाएगी ‘हैंडराइटिंग’

Fri, 16 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rinku's death will be removed from the curtain 'handwriting'
रिंकू - फोटो : अमर उजाला
वैशाली सेक्टर-4 के शॉप्रिक्स मॉल से युवक के कूदने और इलाज के दौरान मौत के मामले में अब पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच करेगी। मृतक के बैग में एक नोट मिलने के बाद से पुलिस इस मामले को सुसाइड मान रही थी, मगर परिजनों ने सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग को किसी और का बताते हुए बेटे के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते बुधवार शाम राजस्थान निवासी युवक रिंकू कुमार मीणा ने शॉप्रिक्स मॉल की चौथी फ्लोर से छलांग लगाकर सुसाइड की कोशिश की थी। बाद में यशोदा अस्पताल में रिंकू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


रिंकू के पिता बत्ती लाल मीणा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि जो नोट रिंकू की बैग में मिला है, उसकी हैंडराइटिंग रिंकू की नहीं है। पिता ने बेटे के अपहरण के बाद उसकी हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ बीआर जैदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और रिंकू के अन्य दस्तावेजों की हैंडराइटिंग की जांच की जाएगी। इसके बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
 
एसएचओ ने बताया कि मॉल की सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि रिंकू अकेला ही मॉल में गया था। ऐसे में अपहरण का मामला नहीं लग रहा। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद रिंकू का शव परिजनों को सौंप दिया गया।


परिजन शव को लेकर पैतृक गांव दोनलपुर थाना महावीर जिला करौली, राजस्थान चले गए। गौरतलब है कि 22 सितंबर को रिंकू की तथाकथित प्रेमिका ने दिल्ली के क्रॉस रिवर मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। रिंकू को इस मामले में जेल भेज दिया गया था। वह एक माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed