{"_id":"58b078bf4f1c1b1b4bb23f00","slug":"ringing-bells-company-was-accused-in-a-case-of-trying-to-flee-china-md","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंगिंग बेल्स कंपनी का मामलाःचीन भागने की फिराक में था आरोपी एमडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिंगिंग बेल्स कंपनी का मामलाःचीन भागने की फिराक में था आरोपी एमडी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोहित
- फोटो : अमर उजाला
सस्ते मोबाइल फोन के नाम पर डिस्ट्रीब्यूटर्स से लाखों रुपये ठगने वाले रिंगिंग बेल्स कंपनी का एमडी मोहित गोयल चीन भागने की फिराक में था। पुलिस जांच में पता चला है कि उसने चीन का वीजा भी हासिल कर लिया था। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे डासना जेल भेज दिया गया।
सीओ सेकेंड मनीष मिश्र ने बताया कि सिहानी गेट पुलिस अब मोहित के फरार साथियों की तलाश में दिल्ली एनसीआर में दबिश दे रही है। पुलिस पूछताछ में मोहित ने कई बड़े खुलासे किए हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
मोहित ने खुद को एमबीए बताया था, मगर पुलिस सूत्रों की कहना है कि वह सिर्फ आठवीं पास है। लोगों को झांसे में लेने के लिए उसने फर्राटेदार इंग्लिश बोलना सीखा।
विज्ञापन
इंग्लिश की बदौलत ही वह देश विदेश में अपने कारोबार के सिलसिले में आया जाया करता था। पुलिस जांच में पता चला है कि मोहित के संपर्क में कई सफेदपोश और रसूखदार भी जुड़े हुए थे। पुलिस उनकी भी जांच में लग गई है।
बता दें कि बृहस्पतिवार रात को सिहानी गेट पुलिस ने रिंगिंग बेल कंपनी के मालिक मोहित गोयल को धोखाधड़ी के मामले में उनके इंदिरापुरम स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। मोहित समेत उनके पत्नी धारणा गर्ग, अनमोल गोयल, अशोक चड्डा और सुमित कुमार की तलाश में दबिश दे रही है।
आठ करोड़ लोगों ने बुक किया मोबाइल, मिला एक को भी नहीं
रिंगिंग बेल्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय मल्होत्रा के पिता देवदत्त मल्होत्रा ने बताया कि कंपनी ने फरवरी 2016 में फ्रीडम 251 को लांच किया था। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाई गई थी, इससे देशभर से करीब आठ करोड़ लोगों ने मोबाइल बुक कराया गया था, लेकिन एक भी व्यक्ति को फ्रीडम 251 को फोन नहीं मिला है।
चाइनीज मोबाइल बेचने का था प्लान
सीओ सेकेंड ने बताया मोहित गोयल लोगों को चाइनीज मोबाइल देने का प्लान बना रहा था। पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह जल्द ही चाइना जाकर मोबाइल फोन की खरीद करने वाला था।
इसके बाद वह अपने ग्राहकों को सप्लाई करता। उसने कहा कि उसने यह कार्य डिजिटल और मेकिंग इंडिया के तहत शुरू किया था। ऐसे में वह लोगों को मोबाइल जरूर देता।
सबसे सस्ता 4जी मोबाइल देने का दिखाया था सपना
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मोहित गोयल ने लोगों को सबसे कम कीमत पर 4जी स्मार्ट फोन देने का सपना दिखाया था। इसके लिए उसने बहुत ही कम कीमत 2999 रुपये रखी थी।
डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय ने बताया कि कई बार आरोपी मोहित ने उन्हें लालच दिया कि वह लोगों से बुकिंग लेकर पैसा उसे दे दें, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। स्मार्ट फोन बहुत ही घटिया किस्म का था। इसी के चलते उन्होंने पहले माल आने की बात कही।
मोहित की गिरफ्तारी से पिता ने किया किनारा
फ्रीडम 251 मोबाइल लांच करने वाले रिंगिंग बेल्स कंपनी के एमडी मोहित गोयल की गिरफ्तारी से उसके पिता राजेश कुमार ने किनारा कर लिया है। उनका कहना है कि मैं तो अपना व्यापार संभाल रहा हूं, मुझे नहीं पता मोहित ने क्या किया है और क्यों उसकी गिरफ्तारी हुई है। रिंगिंग बेल्स कंपनी के एमडी मोहित गोयल के पिता राजेश कुमार शामली में रेलवे रोड पर किराना की दुकान करते हैं।
उधर, मोहित गोयल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को जब रेलवे रोड पर उसके पिता से उनकी दुकान पर पहुंचकर बात की गई, तो उन्होंने इतना ही कहा कि मोहित गोयल के कार्य से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। समाचार पत्रों में मोहित गोयल की गिरफ्तारी का पता लगा, लेकिन वह अपने बेटे से मिलने गाजियाबाद भी नहीं गए।