फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Religious sites damaged during the fights in the two sides

दो पक्षों में झगड़े के दौरान धार्मिक स्थल में तोड़फोड़

Sat, 14 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Religious sites damaged during the fights in the two sides
fights - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान झगड़ा कर रहे युवक मारपीट करते हुए एक धार्मिक स्थल में घुस गए, विरोध करने पर पुजारी के साथ मारपीट और वहां तोड़फोड़ की गई। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


उमेश पंडित निवासी नसरत पुरा ने बताया कि वह एक धार्मिक स्थल में पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार  शाम करीब साढ़े सात बजे दो पक्षों के करीब 10-12 युवक झगड़ा करते हुए धार्मिक स्थल के सामने आ गए और गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुनकर वह बाहर आए और उन्होंने युवकों से झगड़ा करने के लिए मना किया।
विज्ञापन


इसके बाद दो पक्ष झगड़ते हुए धार्मिक स्थल के अंदर घुस गए और आपस में मारपीट करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की, साथ ही धार्मिक स्थल में भी तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपी भाग गए। इस संबंध में नगर कोतवाली प्रभारी परशुराम का कहना है कि आरोपियों की तलाश भी कर रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed