फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Population control, demanding letters written in blood

जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर खून से लिखा पत्र

Thu, 05 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Population control, demanding letters written in blood
अन्य - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक और डासना प्राचीन देवी मंदिर के महंत यति बाबा नरसिंहानन्द सरस्वती ने हिंदू स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं के बुधवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देने के विरोध में गाजियाबाद के जिला मुख्यालय पर उपवास किया और अपने खून से ज्ञापन लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा।
विज्ञापन


यति नरसिंहानन्द सरस्वती ने बताया कि उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री से उम्मीद थी कि वह जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून बनाएंगे लेकिन उन्होंने तो और प्रोत्साहन राशि बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री ने गर्भवती महिलाओं के लिए छह हजार देने की घोषणा की है, जो जनसंख्या वृद्धि का कारक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर प्रधानमंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोई कठोर कानून नहीं बनाया तो दस वर्षों में देश तबाह हो जाएगा। सारे संसाधन समाप्त हो जाएंगे और देश में रोटी पानी के लिए गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा। इस मौके पर हिंदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतना शर्मा, राजीव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed