फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police alert, running check up campaign

पुलिस अलर्ट, चला चेकिंग अभियान

Thu, 09 Mar 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Police alert, running check up campaign
चे‌किंग - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में आतंकी मुठभेड़ और दिल्ली-एनसीआर में कुछ आतंकियों के छिपे होने के इनपुट के बाद गाजियाबाद में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईबी और एटीएस ने कुछ आतंकियों के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल और डॉग स्क्वॉयड के साथ मॉल्स से लेकर चौराहों तक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि लखनऊ में मुठभेड़ के बाद संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला के एनकाउंटर के बाद सूचना है कि दो आरोपी वहां से भाग निकले हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर यूपी एटीएस और आईबी ने पूरे प्रदेश को अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते बुधवार से लगातार हाईवे, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, बस, रेलगाड़ियों, कालोनियों, फ्लैट्स आदि सब जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी इसी कड़ी में जिले के सभी मॉल्स-मल्टीप्लेक्स में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी ने सीओ सेकेंड मनीष मिश्र के साथ मिलकर आरडीसी स्थित गौड़ मॉल में चेकिंग की। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड भी मौजूद रहा।

सीओ सेकेंड ने कहा कि हर संदिग्ध युवक से उसकी आईडी देखकर पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है क्योंकि थोड़ी सी कोताही होली के साथ मतगणना के दौरान स्थिति खराब कर सकती है। 

खुफिया तंत्र को मजबूत कर रही है पुलिस
सीओ सेकेंड ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश के लिए जिले के खुफिया तंत्र को सजग रहने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने मुखबिरों से कहा कि उन्हें जैसे ही किसी संदिग्ध युवक की भनक लगे तो वह पुलिस को तत्काल उसकी जानकारी दें।


सीओ सेकेंड ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में खुफिया विभाग और क्राइम ब्रांच को भी अलर्ट कर दिया गया है। दोनों ही टीम अपने स्तर से आतंकवादियों की तलाश में जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed