फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Plastic granule factory fire damage millions

प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग लगी, लाखों की क्षति

Mon, 15 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर। Updated Mon, 15 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Plastic granule factory fire damage millions
आग - फोटो : अमर उजाला

मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार की रात एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग लग गई। गाजियाबाद से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्ट्री के मालिकान करीब 70-80 लाख के नुकसान का दावा कर रहे हैं। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, फैक्ट्री में आग लगने के सदमे से फैक्ट्री के मालिक के सीने में दर्द उठने पर गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गाजियाबाद नेहरू नगर निवासी शुभम मित्तल की मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया में एसएस इंडस्ट्रीज के नाम से प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में पॉली बैग बनाने के लिए बाहर से पॉलीथिन (पॉलीस्टर फिल्म) मंगवाई जाती है।
विज्ञापन


शुभम ने बताया कि चौकीदार ने रविवार सुबह करीब 6:30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। गाजियाबाद से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में रखे माल को जलता हुआ देख शुभम के पिता राकेश मित्तल के सीने में दर्द उठ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुभम ने बताया कि आग में करीब 70-80 लाख रुपये कीमत का माल राख हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed