{"_id":"56fecab44f1c1bc447f00105","slug":"parents-of-fees-on-the-rise-bradh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि पर भ्ाड़के अभिभावक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फीस वृद्धि पर भ्ाड़के अभिभावक
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस वृद्धि का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने हैरीटेज एकेडमी में प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने नए सेशन में अप्रत्याशित फीस वृद्धि की है। अभिभावकों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि फीस कम नहीं हुई तो वे स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।
विज्ञापन
नया सेशन शुरू होते ही पब्लिक स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर हो हल्ला मचने लगा है। हैरीटेज एकेडमी में भी कुछ ऐसी हो रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने विकास शुल्क, ट्रांसपोर्टेशन फीस, बिल्डिंग फीस में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन
अभिभावकों के लिए ये वृद्धि अप्रत्याशित है। प्रत्येक अभिभावक इसे अफोर्ड नहीं कर सकता है। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन तीन माह की एडवांस फीस और लेट फीस के नाम पर प्रतिदिन 50 रुपये अतिरिक्त वसूलता है।
विज्ञापन
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ड्रेस और कापी-किताबें खरीदने के लिए भी दबाव बना रहा है। एसडीएम अतुल कुमार ने अभिभावकों को जांच का आश्वासन दिया है।
स्कूल के चेयरमैन अनुभव गुप्ता कहना है कि तीन वर्ष बाद फीस में मात्र 17 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। स्कूल में जो सुविधाएं दी जा रही हैं उसके एवज में अन्य स्कूलों की अपेक्षा फीस अधिक नहीं है।