फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "My husband's second marriage Rukwao '

‘मेरे पति की दूसरी शादी रुकवाओ’

Wed, 28 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
"My husband's second marriage Rukwao '
विवाह समारोह - फोटो : demo pic

एक लेडी डॉक्टर ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर डॉक्टर पति की शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि पति उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस शादी रुकवाए। एसपी क्राइम प्रवीण रंजन सिंह ने सीओ सेकेंड को मामले की जांच सौंपी है।महिला डॉक्टर अमरोहा की हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी 2016 को गजरौला के एक डॉक्टर से उनकी शादी हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, उसके चाचा और चाची ने दहेज की खातिर उनके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था और उन्हें घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह लालकुआं स्थित एक कॉलोनी में अपने भाई के पास रहने लगीं। कुछ दिनों बाद पति भी उनके साथ आकर रहने लगा और दो माह तक उनके साथ रहा।
विज्ञापन


इसके बाद पति मेरठ में क्लीनिक खोलने की बात कह कर लालकुआं से मेरठ चला गया। यहां से जाने के बाद पति ने उनका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया और उनसे कोई बात नहीं की। उनका कहना है कि उन्हें दो दिन पहले पता चला कि पति उन्हें बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने की फिराक में है। उन्होंने एसपी क्राइम से कहा कि पुलिस उनके पति की शादी रुकवाकर उनकी मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह पहले भी इस संबंध में आईजी, डीआईजी, मानवाधिकार आयोग कविनगर थाने और महिला थाने में शिकायत कर चुकी हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एक महिला ने पति पर दूसरी औरत से अवैध संबंध रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने डीएम और एसएसपी से शिकायत की है।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह नई दिल्ली की रहनेवाली है। वर्ष 1998 में उसकी शादी नगर कोतवाली क्षेत्र गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति से शादी हुई थी। पति केदूूसरी महिला से नाजायज रिश्ते हैं, जिस कारण पति प्रताड़ित करता है। विरोध करने पर धमकी देता है।


कहता है कि पुलिस में उसकी काफी पहचान है, उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता। महिला ने पति पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed