फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Missing student turned to coaching

कोचिंग के लिए निकला छात्र गायब

Sun, 05 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Missing student turned to coaching
missing - फोटो : अमर उजाला

कोचिंग के लिए घर से निकला छठी कक्षा का छात्र दो दिन से गायब है। छात्र ने एक पत्र भी घर पर छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रहा है। कविनगर पुलिस छात्र को ढूंढ रही है।

विज्ञापन


जीवन विहार कालोनी में रहने वाले राजीव नयन एलआईसी कर्मचारी हैं। राजीव ने बताया कि उनका बेटा शुभम (11) शुक्रवार शाम सात बजे एक बैग लेकर घर से कोचिंग के लिए निकला था।
विज्ञापन


देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। कमरे में एक पत्र मिला, जिसमें शुभम ने पिता को संबोधित करते हुए लिखा था कि ‘मैं अपनी नई जिंदगी शुरू कर रहा हूं। मैं गया हूं, किसी से मत कहना। मेरी सारी कॉपी छोटे लेगा और 4 (कक्षा) में जब जाएगा तो मेरे रैक में लंबी कॉपी है, प्रैक्टीकल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी उसे दे देना, वह मत खरीदना। बाय बाय..सॉरी।’ परिजनाें का शक है कि शुभम को कोई व्यक्ति फु सलाकर ले गया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि वह शनिवार को पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने गए थे, मगर आरपीएफ अफसरों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से मना कर दिया।

युवक तीन दिन से गायब
 न्यू पंचवटी कालोनी से अंकित (20) तीन दिन से गायब है। परिजनों ने नगर कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसके पिता सुरेंद्र ने बताया कि वह अनाज मंडी में एक कारोबारी के यहां मुनीम हैं।


उनका बेटा अंकित 2 जून को सुबह घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। देर शाम तक वह नहीं लौटा। शुक्रवार को इस संबंध में कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed