फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Manager lakh jewelery stolen from the house

मैनेजर के घर से आठ लाख की ज्वैलरी चोरी

Fri, 17 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Manager lakh jewelery stolen from the house
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 दयानंद नगर में चोरों ने बृहस्पतिवार सुबह एक मैनेजर के घर से आठ लाख की ज्वैलरी चोरी कर ली। हालांकि चोर वहां रखी करीब 15 लाख की डायमंड ज्वैलरी छोड़ गए। इससे पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। 
विज्ञापन


डी-16 दयानंद नगर में परिवार के साथ रहने वाले राजीव मल्होत्रा नोएडा सेक्टर-58 की एक मल्टी नेशनल कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि उनकी पत्नी पायल नोएडा की बीपीसीएल कंपनी के चीफ मैनेेजर की पीए हैं।
विज्ञापन


राजीव ने बताया कि सुबह करीब सात बजे वह बच्चों (आर्यन और कबीर) को स्कूल बस में बैठाकर पत्नी के साथ नेहरू स्टेडियम में वॉक के लिए निकल गए। घर पर में उनकी मां, पिता और मेड थीं। उन्होंने बताया कि वह करीब साढ़े आठ बजे लौटे तो उनके कमरे में ज्वैलरी वाला बैग बाहर रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे चेक किया तो उसमें से एक छोटा बैग गायब था। इस बैग में करीब आठ लाख रुपये कीमत की सोने की ज्वैलरी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।

एसएचओ सिहानी गेट अवनीश दीक्षित का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। एसएचओ ने बताया कि एक बड़े बैग में तीन छोटे बैग रखे थे।

इन तीनों बैगों में उनकी ज्वैलरी और कैश रखा था। चोर केवल एक बैग ही लेकर भाग गए। वह दो बैग घर पर ही छोड़ गए। दोनों बैग में हीरे और सोने की करीब 15 लाख की ज्वैलरी है। वहीं, एक बैग में 10 हजार रुपये रखे हैं, वह बैग भी चोर छोड़ गए हैं। पुलिस को करीबी पर ही चोरी का शक है।


मेड बोली, उसे लगा कि कमरे में मालकिन हैं
पुलिस पूछताछ में मेड प्रभा ने बताया कि जब राजीव की मां प्रेम मल्होत्रा ने उससे पूछा था कि  कमरे में कौन है तो उसने उनसे कहा था कि कमरे में मालकिन हैं। इससे पुलिस को उस पर भी शक है। वहीं, पुलिस ने बताया कि प्रेम बाथरूम में थीं, वहीं उनके पति बलदेव कमरे में आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed