{"_id":"58e13fd14f1c1b493e5b45d9","slug":"looted-passengers-in-north-east-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में रविवार सुबह टीटीई बनकर ट्रेन में चढे़ बदमाशों ने दो यात्रियों से हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनसे मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हिंडन पुल के पास ट्रेन की स्पीड़ कम होने पर कूद कर भाग गए। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आनंद विहार से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चली थी। करीब 7 बजे साहिबाबाद स्टेशन के पास ट्रेन की स्पीड कम होते ही तीन बदमाश जनरल कोच में चढ़ गए। इसके बाद यात्रियों को धमकाते हुए टिकट चेक करने लगे।
बदमाशों ने टुनटुन कुमार निवासी जिला फलका कटिहार और कालेज पासवान जिला नालंदा, बिहार से टिकट मांगा। टिकट नहीं दिखाने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी और टुनटुन से दस हजार रुपये और कालेज पासवान से 12 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
हिंडन पुल पर ट्रेन धीमी होते ही बदमाश कूदकर भाग गए। उधर गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा ली। जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि चेन पुलिंग की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची तो मामला लूट का निकला। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में टीम गठित कर दी है।