{"_id":"58b0701d4f1c1ba03fb243d3","slug":"kusumlata-absconding-continue-to-seek-the-property-is-also-exploring-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार कुसुमलता की तलाश जारी, संपत्ति भी खंगाल रही सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार कुसुमलता की तलाश जारी, संपत्ति भी खंगाल रही सीबीआई
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
यादव सिंह के बंगले पर छापा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथारिटी और यमुना एक्सप्रेस-वे में तैनात रहे चीफ इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की तलाश सीबीआई ने और भी तेज कर दी है। इसके साथ ही सीबीआई कुसुमलता की संपत्ति की तलाश में जुटी है। करोड़ों के चर्चित टेंडर घोटाले के मामले में आरोपी कुसुमलता फरार चल रही है।
विज्ञापन
कोर्ट दो बार उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के आदेश जारी कर चुकी है।नोएडा के इस चर्चित टेंडर घोटाले में यादव सिंह समेत अथारिटी के 9 इंजीनियर और ठेकेदार फिलहाल डासना जेल में बंद हैं। इसी केस में सीबीआई ने यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता को भी आरोपी बना रखा है।
विज्ञापन
फरार चल रही कुसुमलता के खिलाफ सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी दो बार कुर्की की कार्रवाई के आदेश भी जारी कर चुके हैं। इसी आदेश के चलते सीबीआई अब तक नोएडा सेक्टर-51 और आगरा स्थित तीन फ्लैटों को सीज कर चुकी है। इसके अलावा नैनीताल केभीमताल स्थित एक कॉटेज को भी सीबीआई ने पिछले दिनों सीज किया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर कुसुमलता अभी भी फरार है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो कुसुमलता विदेश जा चुकी है। हालांकि सीबीआई अफसर इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सीबीआई अब एक बार फिर से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इसके साथ ही सीबीआई कुसुमलता की अन्य संपत्तियों की भी तलाश कर रही है।