{"_id":"573dcd324f1c1bfd57ac7268","slug":"killing-machine-operator-bodies-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन ऑपरेटर की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन ऑपरेटर की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष नगर से गायब मशीन ऑपरेटर दीपक (25) की हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे डीपीएस फाटक के पास मिला। बाइक, मोबाइल और लैपटॉप गायब होेने से अंदेशा है कि लूट के इरादे से दीपक की हत्या की गई है। सिहानी गेट पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
हरदोई के मंसाखेड़ा निवासी दीपक सुभाष नगर, नई बस्ती में बडे़ भाई पंकज के साथ किराए के मकान में रहता था। दीपक अविवाहित था और एक स्थानीय फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर था। पार्ट-टाइम सेफ शॉप नामक कंपनी में भी नौकरी करता था।
विज्ञापन
पंकज ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे वह कमरे पर पहुंचा तो वहां दीपक नहीं था, जबकि वह रोजाना इस समय तक ऑफिस से कमरे पर आ जाता था। दीपक को कॉल करने पर उसने बताया कि आधा घंटे में कमरे पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
खाना तैयार कर लो, साथ में खाएंगे। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। रात 12 बजे उसका मोबाइल भी बंद हो गया। उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने लोहिया नगर चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे दीपक का शव देख कंट्रोल रूम में सूचना दी।
छानबीन करने पर पास ही एक बैग में उसका आईकार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हुई और परिजनों को सूचना दी गई। दीपक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
पंकज ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें शक जताया है कि बाइक, लैपटॉप और मोबाइल लूटने का विरोध करने पर उसके भाई की हत्या की गई है। शव को घसीटा भी गया है, रेलवे ट्रैक पर लाने की कोशिश की गई है।