फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Killing machine operator, bodies found on railway track

मशीन ऑपरेटर की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Fri, 20 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 20 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Killing machine operator, bodies found on railway track
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

सुभाष नगर से गायब मशीन ऑपरेटर दीपक (25) की हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे डीपीएस फाटक के पास मिला। बाइक, मोबाइल और लैपटॉप गायब होेने से अंदेशा है कि लूट के इरादे से दीपक की हत्या की गई है। सिहानी गेट पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


हरदोई के मंसाखेड़ा निवासी दीपक सुभाष नगर, नई बस्ती में बडे़ भाई पंकज के साथ किराए के मकान में  रहता था। दीपक अविवाहित था और एक स्थानीय फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर था। पार्ट-टाइम सेफ शॉप नामक कंपनी में भी नौकरी करता था।
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे वह कमरे पर पहुंचा तो वहां दीपक नहीं था, जबकि वह रोजाना इस समय तक ऑफिस से कमरे पर आ जाता था। दीपक को कॉल करने पर उसने बताया कि आधा घंटे में कमरे पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना तैयार कर लो, साथ में खाएंगे। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। रात 12 बजे उसका मोबाइल भी बंद हो गया। उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने लोहिया नगर चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे दीपक का शव देख कंट्रोल रूम में सूचना दी।

छानबीन करने पर पास ही एक बैग में उसका आईकार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हुई और परिजनों को सूचना दी गई। दीपक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।


पंकज ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें शक जताया है कि बाइक, लैपटॉप और मोबाइल लूटने का विरोध करने पर उसके भाई की हत्या की गई है। शव को घसीटा भी गया है, रेलवे ट्रैक पर लाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed