{"_id":"5914b3614f1c1b647f8507c9","slug":"karuna-was-killed-by-sonu-s-murder2","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगाकर हुई थी सोनू की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगाकर हुई थी सोनू की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Fri, 12 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री कर्मचारी सोनू के शरीर पर तीन स्थानों पर करंट लगाकर उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोनू की हत्या फैक्ट्री से बाहर की गई। फैक्ट्री से निकलने से करीब 15 मिनट पहले ही किसी युवक का सोनू के पास फोन आया था।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे छिजारसी कट के पास एक पेड़ के किनारे सोनू (23) का शव मिला था। मृतक के परिजनों ने नोएडा सेक्टर-63 स्थित एफ 462 के कपड़ा फैक्ट्री मालिक व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इंदिरापुरम सीओ ने बताया कि सोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें साफ हो गया है कि सोनू के हाथ में दो जगह और एक जगह कमर में करंट लगाया गया था। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में यह पता चला है कि सोनू मंगलवार सुबह करीब 11:59 बजे फैक्ट्री से बाहर निकला था।
विज्ञापन
इस दौरान फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी में सोनू कैद भी हुआ है। इसके 15 मिनट पहले सोनू के फोन पर एक कॉल आई थी। आशंका है कि इस काल का सोनू की हत्या से लेनादेना है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करेगी।