फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Intoxicating drink cold drinks ITI student rape

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आईटीआई छात्रा से गैंगरेप

Sat, 27 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Intoxicating drink cold drinks ITI student rape
अपराध - फोटो : अमर उजाला

पहले संजयनगर और फिर राजनगर एक्सटेंशन में पार्टी के बहाने नशीली कोल्ड ड्रिंक-बियर पिलाकर स्टूडेंट समेत तीन युवकों ने आईटीआई छात्रा से गैंगरेप किया। एमएमएस बनाकर सोशल साइट्स पर डालने और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं। छात्रा कविनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी स्टूडेंट अमन निवासी मुरादनगर छात्रा का दोस्त है।
विज्ञापन


वह 12वीं तक उसके साथ पढ़ा है, अब ग्रेजुएशन कर रहा है। अमन के दोस्त हैं संदीप और अनुज निवासी रईसपुर, दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। अमन की वजह से छात्रा इन दोनों को जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संदीप ने पार्टी का झांसा देकर उसे सीबीआई एकेडमी कट के पास बुलाया। वहां जाने पर वह बोला कि संजयनगर के पास एक फ्लैट में चलते हैं, वहां अमन और अनुज भी हैं।

आरोप है कि वहां उन्होंने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिर्लाई, बेहोशी सी छाने पर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद रात में तीनों उसे कार में राजनगर एक्सटेंशन ले गए, जहां अनुज के फ्लैट में उससे रातभर गैंगरेप किया गया।

इस दौरान उसे जबरन बियर पिलाई गई और उसका एमएमएस भी बनाया गया। विरोध करने या किसी को बताने पर जान से मारने और एमएमएस को फेसबुक-व्हाट्स एप पर डालने की धमकी दी। उसका मोबाइल और पर्स भी अपने पास रख लिया।

इस दौरान रातभर घर न आने पर उसकी मां क्षेत्र की चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा चुकी थी। बुधवार दोपहर बाद उसे घर के नजदीक छोड़कर आरोपी भाग गए। बदहवास हालत में वह घर पहुंची तो परिजन सन्न रह गए।

परिजनों के पूछताछ की, मगर डर की वजह से उसने कुछ नहीं बताया। काफी पूछने पर उसने आपबीती सुनाई तो बृहस्पतिवार को अमन, संदीप और अनुज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

शुक्रवार रात पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ कविनगर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


हालिया मामले
18 अगस्त- सिहानी गेट क्षेत्र में तीन साल की बच्ची को अगवा कर रेप की कोशिश
14 अगस्त- सिहानी गेट क्षेत्र में ब्वायफ्रेंड ने किया युवती से रेप
सात अगस्त- मुरादनगर में नाबालिग से रेप, एमएमएस बनाया गैंगरेप इनसेट...

8 माह में रेप के 61 केस
 जिले में इस साल पिछले करीब आठ माह में रेप के 61 केस दर्ज हुए हैं। रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल आठ माह में 43 केस दर्ज थे। इनमें से कई केस ऐसे हैं, जिनमें रेप के बाद एमएमएस भी बनाया गया है और पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया है।

मुरादनगर में पिछले दिनों ऐसा ही मामला प्रकाश में आया था, जिसमें एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी देकर पांच माह तक यौन शोषण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed