{"_id":"57c083d64f1c1b037cd4f403","slug":"information-officers-arrived-at-the-stone-of-possession-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा कब्जे की सूचना पर पहुंचे अफसरों पर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोबारा कब्जे की सूचना पर पहुंचे अफसरों पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-2 में खाली कराए गए प्लाट पर दोबारा कब्जे की सूचना पर पहुंचे आवास एवं विकास परिषद (आविप) अधिकारियों पर लोगों ने पथराव किया। परिषद के एक जेई के पैर में पत्थर लगने से चोट आई है। अधिकारियों की कारों पर भी लोगों ने पत्थर फेंके। कुछ लोगों ने झुग्गी के सामान में आग लगा दी। पुलिस ने एक सपा नेता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को आविप की टीम ने कई सेक्टरों के खाली प्लाटों पर बनी झुग्गियों को हटवाया था। शुक्रवार को परिषद की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-2 स्थित एक प्लाट पर दोबारा झुग्गियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
परिषद अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। निर्माण खंड-27 के सहायक अभियंता एमबी कौशिक और सुनील वर्मा पीछे थे, जबकि जेई एसके गेरा,
विज्ञापन
नीरज, राजीव वर्मा और मनोज राव आगे थे। झुग्गी वालों ने आगे चल रहे नीरज और एसके गेरा को घेर लिया। पथराव में एसके गेरा के पैर में चोट आ गई। इस दौरान सहायक अभियंता एमबी कौशिक ने तुरंत पुलिस को कॉल किया और दोनों को गाड़ी में बैठाकर बचाया। तभी लोगों ने अधिकारियों की कार पर पथराव भी किया।
परिषद के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने अधिकारियों पर हमला करने का प्रयास किया। उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।
झुग्गियों में लगाई आग
परिषद अधिकारी सेक्टर-2 पहुंचे ही थे कि कुछ लोगों ने वहां बनी झुग्गियों में आग लगाकर शोर मचा दिया। इस दौरान एक सपा नेता ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी, जिस पर लोगों ने पथराव कर दिया।
अधिकारियों का आरोप है कि सपा नेता के कहने पर ही लोगों ने पथराव किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को आता देख पथराव कर रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए।
एसएचओ ने बताया कि अधिकारियों की शिकायत पर पथराव करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद ही सपा नेता पर कार्रवाई की जाएगी।