फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   How much work in improving traffic, officials tested

ट्रैफिक सुधार में कितना हुआ काम, अधिकारियों ने परखा

Mon, 15 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 15 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
How much work in improving traffic, officials tested
ट्रै‌फिक लाइट - फोटो : अमर उजाला

शहर के ट्रैफिक सुधार में कितना काम हुआ है इसकी परख के लिए रविवार को एक बार फिर से प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर नजर आए। दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक विभिन्न अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों का जायजा लिया।डीएम निधि केसरवानी ने ट्रैफिक सुधार के लिए कमान अपने हाथ में ले रखी है।

विज्ञापन


इसी के चलते पिछले दिनों डीएम के आदेश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के जाम प्वाइंट और प्रमुख चौराहों का हाल जाना था। इन चौराहों को चिन्हित कर अधिकारियों ने वहां कम बजट में हो सकने वाले मामूली सुधारों की रिपोर्ट डीएम को दी थी। डीएम ने इस मामले में सभी संबंधित विभागों को सुधार करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि रविवार को सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि पूर्व में जिन सुधारों के लिए अलग-अलग विभागों को लिखा गया था, उन पर कितना काम हुआ है। डीएम के अनुसार सभी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट से पता चला है कि कुछ प्वाइंट पर नगर निगम द्वारा काम कराया जाना है। इसी के चलते अब नगर आयुक्त को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ बैठकर इस मामले में आगे चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed