फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Goods made millions before drinking again

पहले शराब पी फिर उड़ाया लाखों का माल

Tue, 06 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Goods made millions before drinking again
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विजय नगर इलाके में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोर इस कदर बेखौफ थे कि उन्होंने घर में बैठकर शराब तक पी। राजेश कुमार शर्मा विजय नगर में ई-169 सेक्टर-11 में बेटे रोहित के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


राजेश और रोहित दोनों दिल्ली के पालिका बाजार में रेडिमेड कपड़ों का काम करते हैं। राजेश शनिवार को किसी निजी काम से चेन्नई गए थे। रोहित भी रविवार रात साहिबाबाद इलाके में रहने वाली बहन के घर गया था। इसी बीच चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने सोमवार सुबह घर का ताला टूटने की सूचना रोहित को दी। सूचना मिलने के बाद घर पहुंचे रोहित ने बताया कि चोरों ने उनके घर से करीब दो लाख रुपये की ज्वैलरी, 50 हजार की नगदी और बाजार में बेचने के लिए रखे कपड़े चुराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने विजय नगर थाने में तहरीर दी। उधर, सीओ प्रथम ने बताया कि घर पर गई पुलिस को मौके से तीन प्लास्टिक के शराब वाले गिलास, शराब और सोडा की खाली बोतल मिली है। चोर अपने साथ शराब लाए थे। पुलिस को चोरी के पीछे किसी करीबी का हाथ लग रहा है।

मंत्रालय कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
 राजनगर सेक्टर-10 में खेल मंत्रालय में नौकरी करने वाले कर्मचारी के घर चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित एसके भटनागर निवासी 93 सेक्टर-10 राजनगर हैं। वह पत्नी के साथ इलाके में रहते हैं।

वह दिल्ली के खेल मंत्रालय में नौकरी करते हैं। भटनागर शनिवार को गुजरात के सूरत में रहने वाले बेटे के पास चले गए थे। किरायदार सुनील ने बताया कि चोरी के समय वह ड्यूटी पर गया हुआ था।


इसी बीच चोर पीछे वाले लकड़ी के गेट को तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुनील ने बताया कि चोरों ने उनके कमरे का भी ताला तोड़ा था, लेकिन उन्हें उसे उसके कमरे से कुछ नहीं मिला।
उधर, एसओ कविनगर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसके भटनागर के आने के बाद ही चोरी की पूरी कीमत का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed