फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad contractor suicides in Azamgarh

गाजियाबाद के ठेकेदार ने आजमगढ़ में की आत्महत्या

Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad contractor suicides in Azamgarh
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

सिधारी के जगदीशपुर सलारपुर में किराए के मकान में रह रहे गाजियाबाद निवासी ठेकेदार शमशेर बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार रात खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार की रात हुई। 

विज्ञापन


ठेकेदार के पास तीन पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने एक विधायक, कालेज प्रबंधक और एक ठेकेदार पर काम के बाद 40 लाख का भुगतान न करने और तगादा करने पर धमकी देेने का आरोप लगाया है। अपने इस कदम के लिए उन्होंने इन्हीं लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन



 गाजियाबाद के 286 न्यू गांधीनगर कालोनी के रहने वाले शमशेर बहादुर सिंह (65) करीब चार वर्ष पूर्व जौनपुर जिले में कोयले की ठेकेदारी छोड़कर आजमगढ़ आ गए थे। यहां सिधारी थानाक्षेत्र के जगदीशपुर सलारपुर गांव निवासी सुरेश के घर में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशेर बहादुर यहीं से ठेकेदारी कर रहे थे। उन्होंने ठेके पर कई बड़े काम करवाए थे। बृहस्पतिवार को शमशेर बहादुर सिंह घर पर अकेले थे। शुक्रवार को देर तक शमशेर का दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक सुरेश को शक हुआ।


उन्होंने दरवाजे को हलका झटका दिया तो वह खुल गया। देखा तो अंदर शमशेर मृत पड़े थे। आशंका है कि ठेकेदार ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस और गाजियाबाद में शमशेर बहादुर की पत्नी कुमकुम सिंह को दी। सूचना पर ठेकेदार की पत्नी और बड़े बेटे कुशांक बहादुर सिंह यहां पहुंचे। कुशांक बहादुर सिंह ने तहरीर दी है।
 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट की सत्यता की जांच की जा रही है।
- अजय कुमार साहनी, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed