फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Food Safety Street Zone in Ghaziabad to be built in RDC

आरडीसी में बनेगा गाजियाबाद का फूड सेफ्टी स्ट्रीट जोन

Tue, 02 May 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 02 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Street Zone in Ghaziabad to be built in RDC
फूड सेफ्टी - फोटो : file photo

आरडीसी में आपको जल्द ही पूरी साफ-सफाई के साथ क्वालिटी युक्त फूड प्रोडक्ट खाने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक जनपद में फूड सेफ्टी स्ट्रीट जोन बनने जा रहा है। गाजियाबाद के इसके लिए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने लिए आरडीसी (राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर) को चुना है।

विज्ञापन


जल्द ही यहां पर वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड के हिसाब से फूड क्वॉलिटी और साफ-सफाई के साथ लोगों को खाना उपलब्ध कराया जाएगा। आरडीसी को फूड स्ट्रीट बनाने के लिए बुधवार से विभाग सर्वे का काम शुरू करेगा।
विज्ञापन


विदेश की तर्ज पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट आरडीसी को फूड स्ट्रीट में तब्दील करने जा रहा है। यहां ग्राहकों को स्वच्छ और क्वॉलिटी वाला फूड उपलब्ध कराया जाएगा। डीओ अजय जायसवाल ने बताया कि फूड स्ट्रीट बनाने के लिए आरडीसी सबसे अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शहर के मध्य में है, जहां पर चौड़ी सड़कें, सुंदर स्ट्रीट लाइट एरिया, मल्टीप्लेक्स और मॉल भी हैं। इसी बीच यहां पर अधिकांश फूड प्रोडक्ट के वेंडर हैं, जिससे एक ही जगह पर शहर की जनता को हर तरह का फूड आइटम बेहतर क्वालिटी का मुहैया कराने में आसानी होगी।


फूड विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी वेंडरों को चिन्हित कर फूड सेफ्टी का लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

100 कार्य दिवस में तैयार होगी फूड सेफ्टी स्ट्रीट जोन
बेहतर क्वालिटी और शुद्धता के लिए ठेलियां लगाने वाले वेंडरों को व्यापार मंडल की सहायता से कूड़ेदान, हाथों के ग्लब्स, केनोपी आदि दी जाएगी। डिपार्टमेंट 100 कार्य दिवस में स्ट्रीट को तैयार करेगा। प्रत्येक माह इसकी प्रगति रिपोर्ट कमिश्नर के पास भेजी जाएगी। शुरुआत में स्ट्रीट वेंडरों की लिस्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed