फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five jewelery scam decision could come soon

जेवर पोस्टल घोटाले में जल्द आ सकता है फैसला

Tue, 13 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five jewelery scam decision could come soon
court shimla
चोरी और लूट के राष्ट्रीय बचत पत्रों (एनएससी) के भुगतान संबंधी केस का मामला अपने अंतिम दौर में है। सोमवार को बहस पूरी होने के बाद सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने इस मामले में को निर्णय के लिए लगा दिया।
विज्ञापन


निर्णय के लिए कोर्ट ने फाइल को अब मंगलवार को (आज) तलब किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही फैसला सुना सकती है। करीब 87.72 लाख रुपये का यह घोटाला ग्रेटर नोएडा के जेवर पोस्ट आफिस से संबंधित है।
विज्ञापन


तत्कालीन सहायक पोस्ट मास्टर पुनीत कुमार को सीबीआई ने इस मामले में आरोपी बनाया था। पुनीत पर आरोप है कि उसने बंगाल से लूट और चोरी के करीब 87.72 लाख रुपये के राष्ट्रीय बचत पत्रों का भुगतान कर दिया। धोखाधड़ी का यह खेल ठगों और सहायक पोस्ट मास्टर ने आपसी सांठगांठ से खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के लोक अभियोजक अनुराग मोदी के अनुसार 24 अप्रैल 2006 से 30 जून 2007 के बीच किए गए इस गड़बड़झाले में सीबीआई ने 23 जुलाई 2012 को एफआईआर दर्ज की थी।

सोमवार को मामले की सुनवाई के चलते डासना जेल में बंद आरोपी पुनीत कुमार को कोर्ट में पेश किया गया। मामले में बहस पूरी होने के बाद विशेष न्यायाधीश ने फाइल को निर्णय में लगा दिया।


मुरादाबाद के डाक भर्ती घोटाले के आरोपी हुए पेश
मुरादाबाद में डाक भर्ती घोटाले के आरोपी सोमवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश राजेश कुमार की कोर्ट में पेश हुए। पेश हुए सभी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी मार्कशीट के माध्यम से मुरादाबाद में पोस्टल विभाग में भर्ती पा ली थी। जांच के बाद पता चला था कि भर्ती हुए कई लोगों की मार्कशीट फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed