फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DM grows watching dirt at MMG hospital

एमएमजी अस्पताल में गंदगी देख डीएम भड़कीं

Thu, 04 May 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद Updated Thu, 04 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
DM grows watching dirt at MMG hospital
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

एमएमजी अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण करने पहुंची डीएम मिनिष्ती एस गंदगी व अव्यवस्था देखकर भड़क उठीं। उन्होंने वार्डों की बुरी हालत देखकर अस्पताल के बड़े अफसरों खूब फटकारा। सीएमएस को निर्देश दिया कि एक दिन में सारी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एक महिला मरीज ने सफाई कर्मचारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया तो डीएम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। डीएम मिनिष्ती एस बुधवार दिन में तकरीबन 11:30 बजे एमएमजी अस्पताल पहुंची और सबसे पहले वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मरीजों के बेड पर बिछी गंदी चादरों को देखकर भड़क गईं। इसके बाद वार्ड की बदहाल स्थिति देखकर सीएमओ और सीएमएस को जमकर फटकार लगाई। बेड पर गंदी चादरें, किसी भी बेड पर तकिया का न मिलना, डस्टबीन की जगह गत्ते के डब्बे और गंदगी देखकर कहा कि मरीजों को भी इंसान समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी देखभाल अच्छे से की जाए। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि बुधवार शाम तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएं। सफाई न करने वाले सफाईकर्मियों का वेतन काटा जाए।
मरीजों ने सुबह का नाश्ता न मिलने की शिकायत की, जिसके लिए डीएम ने रोगी कल्याण समिति से अलग से फंड देने का भी आश्वासन दिया।

डीएम लौट रहीं थीं तभी डासना निवासी शबनम ने इमरजेंसी गेट पर स्टाफ द्वारा बदसलूकी की शिकायत की। उन्होंने स्टाफ को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

इमरजेंसी की टूटी छत को तुरंत ठीक कराने के दिए निर्देश
इमरजेंसी कक्ष में टूटी हुई सीलिंग को देखकर उन्होंने कहा कि यहां तो कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसलिए तत्काल इसे ठीक कराया जाए। सीएमएस से पूछने पर उन्होंने बताया कि इसके लिए इमरजेंसी को शिफ्ट करवाना पड़ेगा। अधिकारियों ने डीएम को बताया कि निर्माण करने वाला ठेकेदार ठीक से काम नहीं करता।


डीएम ने ठेकेदार के विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट करने और उसकी जमा राशि जब्त करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में खड़ी कबाड़ गाड़ियों को भी तुरंत वहां से हटवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed