{"_id":"57068a164f1c1b3820c81179","slug":"couple-are-browning-bikes-and-jewelery-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा अड़ा कर दंपति से बाइक और जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा अड़ा कर दंपति से बाइक और जेवर लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा अड़ा कर दंपति से बाइक और जेवर लूट लिए गए। वारदात को बाइकर्स ने मसूरी के चितौड़ा पुल पर अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर दंपति से मारपीट भी की गई। शिकायत मिलने पर मसूरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेरठ के सिवाल खास में रहने वाले पन्नी कारोबारी तैमूर की खिचरा में ससुराल है। वह बुधवार को पत्नी चमन के साथ बाइक पर ससुराल आ रहे थे। चितौड़ा पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका। दोनों पर बदमाशों ने तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
चमन की झुमकी, सोने की चेन और तैमूर की बाइक छीन ली। विरोध जताने पर चमन से हाथापाई की, तैमूर के सिर में तमंचे की बट मारी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागे। राहगीरों की मदद से कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन वह नहीं मिले। एसओ मसूरी, शावेज खां ने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।