फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man renting a room in a teacher's house commits theft worth lakhs.

Firozabad News: शिक्षक के घर में किराए पर रहने आए युवक ने की लाखों की चोरी

Sat, 29 Aug 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Young man renting a room in a teacher's house commits theft worth lakhs.
शिकोहाबाद। कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक को किराए पर कमरा देना महंगा पड़ गया। किराए पर रहने आए व्यक्ति ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान शिक्षक अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आवास-विकास कॉलोनी निवासी मुन्नालाल नगला गुलाल में कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 अगस्त को एक युवक को कमरा किराए पर दिया था। किराएदार बनकर आए युवक ने बताया था कि वह कुछ दिनों बाद अपने परिवार के साथ रहने आएगा। इस बीच वह अकेला ही कमरे पर आता-जाता रहा। रक्षाबंधन के दिन जब शिक्षक अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए बाहर गए हुए थे। उसी दौरान शातिर ने कमरे में रखा सभी सामान चोरी कर लिया। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को बताया कि इस घटना में उसका लगभग 20 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शातिर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed