फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clerical slip by train dead in mysterious circumstances

ट्रेन से कटकर क्लर्क की संदिग्ध हालत में मौत

Sun, 24 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Clerical slip by train dead in mysterious circumstances
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
ऑफिस के लिए जा रहे वाणिज्य कर विभाग के क्लर्क की हापुड़ से गाजियाबाद की ओर आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कविनगर पुलिस मामले मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अमित सिंह (22) पुत्र हंसराज सी-134 चिरजींव विहार में परिवार के साथ रहते थे। वह गुलावठी के बहुपुर के मूल निवासी थे। परिवार उनकी मां मंजू और पत्नी मोनिका हैं। अमित को छह माह पहले वाणिज्य कर विभाग में क्लर्क की नौकरी मिली थी।
विज्ञापन


यह नौकरी उन्हें दो साल पहले हुई उनके दादा राजेंद्र सिंह चौधरी की डेंगू से मौत के बाद उनकी रिर्जव पद की नौकरी प्रशासन की ओर से मिली थी। बीस साल पहले अमित के पिता हंसराज की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित परिवार में इकलौते थे। तीन माह पहले ही उनकी इकला मसूरी की रहने वाली मोनिका से शादी हुई थी। अमित शनिवार सुबह नौ बजे घर से कचहरी स्थित वाणिज्य कर विभाग के लिए गए थे।

तभी महरौली फाटक के पास हापुड़ से गाजियाबाद आने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। ऑफिस के किसी कर्मचारी के द्वारा फोन करने पर पता चला कि उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।


राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ कविनगर ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अमित के परिजनों का कहना है कि यह एक हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed