{"_id":"579ba9ff4f1c1b002a21e3e9","slug":"child-s-body-found-in-septic-tank-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेप्टिक टैंक में मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेप्टिक टैंक में मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नंदग्राम संगम विहार में रहने वाले एक छह साल के मासूम का शव एक निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक में मिला है। उसके चेहरे पर चोट के कई निशान मिले हैं।
कक्षा एक में पढ़ने वाला मासूम अंश (6) बृहस्पतिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसके पिता द्वारा शुुक्रवार सुबह ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
ई - 258 संगम विहार में अमित राय अपने परिवार के साथ रहता है। अमित का छह साल का बेटा अंश कुमार पास ही स्थित एक स्कूल में पहली कक्षा पढ़ता था। सेक्टर-23 स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला अमित मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
पिछले तीन माह से यह परिवार संगम विहार में किराए पर रह रहा है। अमित ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंश घर पर ही सो रहा था। पौने सात बजे वह उठा और अपनी दादी से बोलकर गया कि पास ही स्थित मंदिर से अपनी मां सुधा को बुलाने जा रहा है, मगर वह मंदिर नहीं पहुंचा।
रात भर उसकी तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चला। अमित ने बताया कि शुक्रवार सुबह सिहानी गेट थाने में उन्होंने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। उधर शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में ही प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले सुशील त्यागी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि सी ब्लाक स्थित उनके निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक में एक बालक का शव पड़ा हुआ है।
सुशील ने बताया कि सुबह बारिश होने के कारण शुक्रवार को मकान पर मजदूरों ने काम नहीं किया था। दोपहर को जब बारिश बंद हुई तो उन्होंने मजदूरों को रेत उठाने मकान पर भेजा था। मजदूरों ने ही बालक का शव पडे़ होने की सूचना उन्हें दी।
सीओ सेकेंड मनीष मिश्रा का कहना है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि यह हादसा है या हत्या। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दूसरी ओर, अमित ने किसी से भी अपनी रंजिश होने से इंकार किया है।