फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Central Excise accountant-clerk arrested for taking bribe

रिश्वत लेते सेंट्रल एक्साइज के एकाउंटेंट-क्लर्क गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Central Excise accountant-clerk arrested for taking bribe
arrested - फोटो : demo pic

सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट के एकाउंटेंट और एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने ही विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसका फंड रिलीज करने की एवज में आठ हजार की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


आरोपियों को सीबीआई विशेष न्यायाधीश राजेश चौधरी की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें14 दिनों की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया।सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक एससी मीणा ने आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


उन्होंने कोर्ट को बताया कि दोनों आरोपी एकाउंटेंट प्रह्लाद सिंह और क्लर्क गौरव जैन हापुड़ चुंगी स्थित सीजीओ कांप्लेक्स में सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में तैनात हैं। विगत दिनों इसी विभाग से रिटायर हवलदार अमन सिंह ने सीबीआई एंटी करप्शन से शिकायत की थी
विज्ञापन
विज्ञापन


कि एकाउंटेंट प्रह्लाद सिंह और क्लर्क गौरव जैन उससे फंड रिलीज करने की एवज में आठ हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। सीबीआई ने जाल बिछाया और मामला सात हजार रुपये में तय हो गया। इसके बाद सीबीआई ने सात हजार रुपये रिश्वत देते हुए दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed