फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "Can not catch the robbers wear bangles police '

‘लूटेरों को नहीं पकड़ सकती तो चूड़ियां पहन ले पुलिस’

Mon, 24 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला वैशाली
ब्यूरो/ अमर उजाला वैशाली Updated Mon, 24 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
"Can not catch the robbers wear bangles police '
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-4 मार्केट में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी की पत्नी से चेन लूट ली। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े लैपर्ड सवार पुलिसकर्मियों के सामने से ही बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


इस पर महिला ने पुलिसकर्मियों को खूब खरी खोटी सुनाई। महिला ने कहा कि यदि पुलिस लुटेरों को नहीं पकड़ सकती तो चूड़ियां पहनकर बैठ जाए। महिला ने थाने में तहरीर भी दी है। 
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-4 सुपरटेक सोसायटी निवासी कारोबारी सुभाष ग्रोवर यहां परिवार के साथ रहते हैं।

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी पत्नी सुनीता पुत्रवधू के साथ वैशाली मार्केट में खरीदारी करने गई थीं। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ युवकों ने बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों को बाइक दौड़ाता देखकर कुछ दूरी पर खड़े लैपर्ड पर सवार दो पुलिसकर्मियों ने भी बदमाशों का पीछा किया, लेकिन 100 मीटर दूर से ही पुलिस वाले लौट आए। दोनों ने महिला को बताया कि बदमाश भाग गए।

इस पर महिला गुस्से में आ गईं और पुलिसकर्मियों पर गुस्साते हुए कहा कि अगर बदमाशों को नहीं पकड़ सकते तो चूड़ियां पहन लो। हालांकि पुत्रवधु ने सुनीता को शांत कराया और पुलिसकर्मियों को तहरीर देकर घर लौट गईं। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। 

 गले में लिपटा था दुपट्टा फिर भी लूट ले गए चेन 
सुनीता ने बताया कि वह स्नैचरों से पहले ही सतर्क रहती हैं। इसके चलते गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था, जिससे कि चेन दिखाई न दे। इसके बावजूद स्नैचरों ने लूट की घटना को अंजाम दे डाला।


एसओ ने बताया कि आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की बाइक का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed