फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman robbed of Rs 50 thousand to checkpoint

चौकी के पास व्यापारी से 50 हजार रुपये लूटे

Sat, 15 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ लोनी
ब्यूरो अमर उजाला/ लोनी Updated Sat, 15 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Businessman robbed of Rs 50 thousand to checkpoint
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद रोड पर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लकड़ी का कारोबार करने वाले व्यापारी से 50 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


वारदात व्यापारी के दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।     
विज्ञापन

 
मंडोली दिल्ली निवासी अंकित गोयल की गाजियाबाद रोड स्थित कस्बा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर श्री कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। शाम सात बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर व्यापारी 50 हजार की नगदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक लहराते हुए फरार हो गए। वारदात पीड़ित व्यापारी के दुकान के बाहर लगे सीसीसटीवी में कैद हो गई है।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सीओ अनिल यादव का कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने पहले 50 हजार रुपये और बाद में 40 रुपये लूटे जाने की बात कही है।

बैग में दुकान की चाभी भी थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों को दबोचकर वारदात का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि 13 फरवरी 2015 को व्यापारी के चाचा अनिल गोयल के साथ भी लूट की वारदात हो चुकी है। बदमाशों ने उन्हें गोली मार कर ढाई लाख रुपये लूट लिए थे।

नशे में युवक ने की फायरिंग, एक घायल  

 हाईवे पर थाने से कुछ मीटर की दूरी पर शुक्रवार रात एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली पास में काम कर रहे एक युवक को लग गई। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि गोली चलाने वाला शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले  लिया है।

जलालपुर रोड निवासी गौरव पुत्र धर्मवीर मूलरूप से मोदीनगर चुड़ियाला का रहने वाला है। जलालपुर रोड पर वह अपनी बुआ मुकेश के यहां रहकर एक होंडा के शोरूम में मैकेनिक का काम करता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे गौरव शोरूम के बाहर खड़ी बाइक अंदर कर रहा था।

इसी बीच वहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली पास काम कर रहे गौरव की जांघ में जा लगी। अचानक फायरिंग से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई। एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि मौके से ही आरोपी को हिरासत में लिया है, वह शराब के नशे में था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed