{"_id":"6190e6ef224059667b31f511","slug":"bulandshahr-uncle-deadly-birthday-gift-to-her-niece-he-shot-elder-brother-and-sister-in-law-condition-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर चाचा का भतीजी को खौफनाक तोहफा: बच्ची के सामने बड़े भाई और भाभी को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जन्मदिन पर चाचा का भतीजी को खौफनाक तोहफा: बच्ची के सामने बड़े भाई और भाभी को मारी गोली, हालत गंभीर
Sun, 14 Nov 2021 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 14 Nov 2021 04:09 PM IST
सार
अचानक घटित इस घटना के बाद पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर व चीख पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के खानपुर में रविवार को एक बच्ची को उसके आठवें जन्मदिन पर चाचा ने ऐसा खौफनाक तोहफा दिया कि हर कोई सदमे में है। जन्मदिन के मौके पर सगे चाचा ने बच्ची के सामने ही उसके मां बाप को चार गोली मार दी। घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर निवासी मोहित की बेटी अदिति का रविवार को जन्मदिन था। जश्न के माहौल में पूरा परिवार एक ही छत के नीचे एकत्रित था। पार्टी में मौजूद मोहित के भाई मूलचंद ने देर रात मोहित व उसकी पत्नी पूजा पर एक के बाद एक चार गोली दाग दीं।
विज्ञापन
अचानक घटित इस घटना के बाद पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर व चीख पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दोनों भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद की चर्चा भी चल रही है।
विज्ञापन