{"_id":"57a0e2134f1c1bc3762b9122","slug":"broken-car-windshield-made-50-thousand-and-laptop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर 50 हजार और लैपटॉप उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़कर 50 हजार और लैपटॉप उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
laptop
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंक रोड स्थित यूरो पार्क मॉल के सामने मॉल के सीनियर मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये और लैपटॉप उड़ा लिया। पुलिस ने शिकायत लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरों ने आधे घंटे में घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इंदिरापुरम निवासी युद्धवीर वैभव खंड स्थित हैबिटेट सेंटर में सीनियर मैनेजर हैं। सोमवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था। वह यूरो पार्क मॉल के सामने एक दुकान पर केक लेने गए थे। कार खड़ी कर वह अंदर गए। करीब आधे घंटे बाद केक और अन्य सामान लेकर जब वे लौटे तो कार का शीशा टूटा था।
विज्ञापन
अंदर रखा बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, एक टैब, 50 हजार रुपये नगद और अन्य जरूरी कागजात थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन