{"_id":"5873ed424f1c1b1729ba9395","slug":"brbrakr-dropped-in-loni-houses-five-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में भरभराकर गिरा मकान, पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनी में भरभराकर गिरा मकान, पांच की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
लोनी में मकान ढहने के बाद पड़ा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थानाक्षेत्र की कमल विहार डाबर तालाब कालोनी में सोमवार रात सवा 12 बजे एक मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बहनें और उनके तीन बच्चे हैं। हादसे से हड़कंप मचा है। रात करीब एक बजे तक मलबे में दबे शवों को निकालने का काम चल रहा था। हादसे में इमरान समेत छह लोग घायल हैं।
यह मकान इमरान उर्फ पप्पन का है। हादसे के दौरान घर में इमरान की पत्नी रेशमा(35), रेशमा की बहन हसीना (29) पत्नी बबलू निवासी पानीपत और उसके तीन बच्चे शबा (9), आफिया (8) और दानिश (5) थे। ये पांचों सो रहे थे और अचानक भरभराकर गिरे मकान के मलबे में दब गए।
मकान काफी पुराना बताया जा रहा है। इस संबंध में एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर सूचना है कि दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस टीमें मलबा हटाने में लगी हैं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि मकान के गिरने की आवाज किसी धमाके जैसी थी, जिससे पूरा इलाका दहल गया। लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में फायर ब्रिगेड और अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया।