{"_id":"57fbdabb4f1c1b856828e448","slug":"blast-furnaces-in-the-steel-factory-torn-scorched-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ स्टील फैक्ट्री में भट्ठी फटी, पांच झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमाके के साथ स्टील फैक्ट्री में भट्ठी फटी, पांच झुलसे
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ साइड जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राठी स्टील एंड पावर लिमिटेड में बॉयलरनुमा लोहे की इलेक्ट्रिक भट्ठी फटने और आग लगने से पांच लोग झुलस गए। धमाका इतना जोरदार था कि करीब 100 फीट ऊंची टीन की छत भी उड़ गई, साथ ही सीमेंट की सिल्लियां भरभराकर गिर गईं।
विज्ञापन
धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने दो वाटर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया।घायलों के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तब हुआ, जब फैक्ट्री के कर्मचारी सरिया बनाने के लिए भट्ठी में लोहे का स्क्रैप डाल रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक धमाके के साथ भट्ठी फट गई और आग लग गई। स्क्रैप डाल रहे फोरमैन शिवनाथ निवासी बिहार और हीरालाल निवासी गाजीपुर गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि भट्ठी से कुछ दूरी पर खड़े संतलाल, दीपक और श्रीप्रकाश निवासी भीमगर ,विजयनगर मामूली रूप से झुलसे।
विज्ञापन
धमाके के बाद सीमेंट की सिल्लियां और टीन शेड गिरने से भी उन्हें चोटें आई हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। आवाज सुनकर आसपास की फैक्ट्रियों से काफी तादाद में लोग वहां पहुंचे।
कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां झुलसे तीन कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि शिवनाथ और हीरालाल का पुराना बस अड्डा स्थित तनेजा नर्सिंग में भर्ती कराया गया है।सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ, एफएसओ, विजयनगर एसओ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
फैक्ट्री मैनेजर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि फैक्ट्री में लोहा गलाकर सरिया बनाया जाता है, फैक्ट्री में लगभग पांच दर्जन कर्मचारी काम करते हैं। जिस भट्ठी में विस्फोट हुआ, उसमें 8 टन स्क्रैप गलाने की क्षमता है। जब धमाका हुआ, तब उसमें तीन-चार टन स्क्रैप ही था।
उन्होंने बताया कि भट्ठी इलेक्ट्रिक थी, जिसमें प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से विस्फोट होना प्रतीत हो रहा है। लाखों के नुकसान का अनुमान है।
स्क्रैप में तो नहीं था विस्फोटक!
एफएसओ आरके यादव ने बताया कि स्क्रैप में कोई विस्फोटक तो नहीं था, इस एंगल से भी जांच की जाएगी। हालांकि उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसी कोई बात प्रकाश में नहीं आई है। बता दें कि टीएचए की एक फैक्ट्री में वर्ष 2004 में स्क्रैप में विस्फोटक आने से धमाका हुआ था, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
पहले भी हुए हादसे
14 जून 15- मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, पांच झुलसे
09 जनवरी 15- राजेंद्रनगर इंडस्ट्रियल एरिया में बॉयलर फटा, सुपरवाइजर घायल