{"_id":"58f50a0a4f1c1b1b74471b0d","slug":"barat-climbing-in-the-climbing-chairs-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात चढ़त में भिड़े जीजा-साले, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात चढ़त में भिड़े जीजा-साले, फायरिंग
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना में बारात चढ़त के दौरान सोमवार सुबह बस में सीट पर बैठने को लेकर जीजा और साले आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक राउंड फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के एक-एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शहीद नगर निवासी युवक अपने दो साथियों के साथ डासना निवासी जीजा के बेटे की शादी में गया था। सोमवार सुबह 11 बजे बारात की चढ़त हो रही थी। बारात डासना से पसौंडा जा रही थी। शहीद नगर निवासी युवक और उसके साथियों की अपने रिश्तेदार के साथ बस में सीट को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि जीजा और युवक के साथियों ने फायरिंग कर दी। साथ ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें सगीर, शरीन निवासी साहिबाबाद और सितारा निवासी डासना घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाें पक्षों के एक-एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएचओ दिनेश यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।