{"_id":"5846f0e14f1c1bf959448c35","slug":"animalism-innocent-child-btech-student-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" मासूम बच्ची से हैवानियत, बीटेक स्टूडेंट गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्ची से हैवानियत, बीटेक स्टूडेंट गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ बीटेक स्टूडेंट ने हैवानियत की है। लोगों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।पकड़ा गया आरोपी सतीश (24) निवासी धनघटा, आजमगढ़ है। वह बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है और पिछले चार साल से एक व्यक्ति के घर में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह मकान मालिक की साढ़े तीन साल की बेटी को खिलाने के बहाने प्रथम तल पर बने कमरे में ले गया। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां (मकान मालिक की पत्नी) को संदेह हुआ। वह कमरे पर गई तो वह अंदर से लॉक था। दरवाजा खटखटाया तो आरोपी गेट खोलकर भागने लगा।
विज्ञापन
कमरे में बच्ची जख्मी हालत में पड़ी थी।महिला ने शोर मचा दिया, आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ मसूरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट केतहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।