{"_id":"5b60591f4f1c1b61508b65dd","slug":"91533040927-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंध के खुलासे के शक में की थी डंपर चालक की हत्या-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम संबंध के खुलासे के शक में की थी डंपर चालक की हत्या-Ghaziabad city
Updated Tue, 31 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंध के खुलासे के शक में की थी डंपर चालक की हत्या
गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में 25 जुलाई को हुई डंपर चालक की हत्या का खुलासा कर लिया है। गांव के ही दो सगे भाइयों ने प्रेम संबंध का खुलासा करने के शक में अपने साथी के साथ मिलकर चालक राशिद उर्फ कालू (29) की हत्या की थी। पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गजे कुमार उर्फ गजे निवासी निवाड़ी, उसका सगा भाई अर्जुन, चिरौड़ी निवासी तैय्यब व उसकी बहन हैं। गजे व अर्जुन मूलरूप से निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव फैजाबाद पंच के रहने वाले हैं और फिलहाल चिरौड़ी में ही किराए पर रहते थे। एसएसपी ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी गजे सिंह और अर्जुन का तैय्यब की दो बहनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हत्या से कुछ दिन पूर्व डंपर चालक राशिद उर्फ काले ने गजे को तैय्यब की एक बहन के साथ खेत में देख लिया था। इसके बाद उनके प्रेम संबंधों का पता गांव के अन्य लोगों को चल गया। गजे ने राशिद पर दबाव बनाया। इसके चलते गांव में हुई पंचायत में राशिद, गजे और तैय्यब की बहन को एक साथ देखने की बात से मुकर गया था। गजे को शक था कि राशिद उनके प्रेम संबंधों का खुलासा कर देगा। इससे उसका गांव में रहना मुश्किल होगा और उसकी प्रेमिका की भी बदनामी होगी। एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि गजे और तैय्यब राशिद से रंजिश मानने लगे थे। तैय्यब की बहन के कहने पर गजे और तैय्यब ने हत्या की योजना बनाई। इसके बाद गजे, अर्जुन और तैय्यब ने 25 जुलाई को राशिद के घर में घुसकर सिर में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। राशिद की पत्नी भी बगल में दूसरी चारपाई पर सो रही थी, लेकिन उसे गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी थी। इसके चलते हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।