फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, इंस्पेक्टर भी घायल -Ghaziabad city

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, इंस्पेक्टर भी घायल -Ghaziabad city

Sun, 25 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, इंस्पेक्टर भी घायल -Ghaziabad city
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, इंस्पेक्टर भी घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र के बहरामपुर मार्ग पर शनिवार रात 8:15 बजे पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश को पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में विजयनगर इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह के पेट में भी गोली लगी। पुलिस टीम ने बदमाश को दबोच लिया। दोनों घायलों को विजय नगर के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का देर रात ऑपरेशन हुआ।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे एनएच-24 के एल एंड टी चौराहे के पास सब इंस्पेक्टर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक को रोका गया, लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तो इंस्पेक्टर विजय नगर नरेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ दूसरी ओर से पहुंचे। बहरामपुर के पास उसे घेर लिया गया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली इंस्पेक्टर विजय नगर के पेट में बायीं ओर लगी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गए बदमाश की शिनाख्त पिलखुवा, हापुड़ निवासी सुंदर के रूप में हुई है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed