फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संशोधित, हाइटेक चोरों ने की करोड़ों की चोरी-bulandshahr

संशोधित, हाइटेक चोरों ने की करोड़ों की चोरी-bulandshahr

Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
संशोधित, हाइटेक चोरों ने की करोड़ों की चोरी-bulandshahr
हाईटेक चोरों ने दिया करोड़ों की चोरी को अंजाम
विज्ञापन

मोदीनगर की पीएनबी कपड़ा मिल शाखा में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। करोड़ों की यह चोरी मामूली चोरों ने नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जानकार और हाइटेक चोरों ने अंजाम दी है।

फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया है कि चोरों ने अंदर घुसकर 30 सेकेंड से भी कम समय में एक लॉकर खोल डाला। नाइट सेंसर की जानकारी रखने वाले चोर 20 मिनट में ही 30 लॉकरों से माल उड़ाकर फरार हो गए। इन्हीं सुराग के बलबूते पुलिस दो दिन में घटना के खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आ रहा है कि चोरों को पहले से ही पता था कि उन्हें दीवार में किस जगह पर छेद करना है। सुरंग बनाने के दौरान सरिया फंसी तो उन्होंने तुरंत दूसरा कूमल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्हें जानकारी थी कि नाइट सेंसर रात नौ बजे के बाद चालू होगा। पुलिस के अनुसार बैंक के जिन लॉकरों को चोरों ने तोड़ा वह करीब 40 साल पुराने हैं। गोदरेज कंपनी के इन लॉकरों को अगर ताला तोड़कर खोला जाए तो एक लॉकर खोलने में सात-आठ मिनट का समय लगेगा।

मगर इन्हें तोड़ने के लिए भी चोरों ने पहले ही होमवर्क किया था। इसके चलते उन्होंने पेचकस जैसी लोहे की मुड़ी हुई सरिया (पंक्चर लगाने वाली सरिया) का इस्तेमाल किया। इन्होंने इस सरिया से लॉकर तोड़े नहीं बल्कि सिर्फ उनके लॉक को अंदर की ओर खिसकाया, जिससे लॉकर खुद ब खुद खुल गए।


एसएसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि घटना के बाद से अलग-अलग जगहों पर करीब पांच दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेने, फोरेंसिक रिपोर्ट और सर्विलांस से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिससे जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed