{"_id":"5b97a92f867a557ea65a4b5a","slug":"51536665903-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने किशोरी से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले पिता ने किशोरी से किया रेप
Updated Tue, 11 Sep 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेले पिता ने किशोरी से किया रेप
साहिबाबाद। साहिबाबाद की एक कालोनी में पिता ने बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। सौतेले पिता ने 8 वीं की छात्रा से रेप किया। विरोध करने पर भाई-बहन से मारपीट की। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। वह घरों में काम करती है, जबकि उसका पति मजदूरी करता है। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला ने दूसरी शादी की है। सीओ साहिबाबाद राकेश मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे नौंवी की छात्रा दो छोटे भाई-बहन के साथ घर पर थी। इस दौरान किशोरी का सौतेला पिता घर पहुंचा और उससे पीने के लिए पानी मांगा। किशोरी पानी लेकर पहुंची तो पिता ने उसे बेड़ पर खींच लिया। छात्रा ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं छोटे भाई-बहन समेत तीनों को जान से मारने की धमकी दी। शाम करीब साढ़े सात बजे किशोरी की मां घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई। इस दौरान आरोपी घर से भाग गया। पीड़िता की मां ने साहिबाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ साहिबाबाद ने बताया कि रात से ही आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।