फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, सिपाही भी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, सिपाही भी घायल

Sun, 02 Dec 2018 06:19 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, सिपाही भी घायल
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, सिपाही भी घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे माल गोदाम के पास का क्षेत्र शनिवार तड़के करीब पौने चार बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। कोतवाली पुलिस और दो बदमाशों के बीच माल गोदाम के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से और एक कांस्टेबल गिरने से घायल हो गए। बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश और उसके दूसरे साथी को पुलिस ने धर दबोचा। घायल हुए पुलिसकर्मी और बदमाश को अस्पताल पहुंचाया गया। पकड़े गए दोनों बदमाश कई नेशनल हाइवे और ट्रेनों में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि एसएचओ घंटाघर कोतवाली जयकरन सिंह अपनी टीम के साथ शनिवार तड़के पौने चार बजे रेल गोदाम के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने बाइक पर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। जैसे ही बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर फायरिंग की। इसमें बदमाश संजू चौधरी के दाएं पैर में गोली लगी, जबकि राशिद उर्फ मोनू को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। इस दौरान एक सिपाही के भी चोट लग गई। घायल अवस्था में बदमाश और सिपाही संजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह चलती ट्रेन में हथियारों के बल पर लोगों से लूटपाट करते हैं। इसके अलावा हाइवे पर भी वह वाहनों को रोककर लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूटते हैं। दोनों बदमाशों पर विभिन्न थानों में कई दर्जनों केस दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक, लूटी गई चेन, मोबाइल बरामद किए हैं। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश संजू चौधरी निवासी गांव खरवा, मथुरा और राशिद उर्फ मोनू निवासी ग्राम फौलाद नगर बागपत है।
विज्ञापन

--
इन जिलों में दिया घटनाओं को अंजाम
पकड़े गए बदमाश एनसीआर के अलावा नेशनल हाईवे मथुरा, जीआरपी आगरा व निजामुद्दीन दिल्ली में लूट, स्नेचिंग व नशीले पदार्थ की तस्करी और कई अन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं। आसपास के अन्य जिलों में भी उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- इस तरह से देते थे अंजाम
आरोपी जहां भी घटना को अंजाम देते थे, पहले वहां के माहौल को देखते थे। कुछ ही देर में प्लानिंग कर वारदात को अंजाम दे देते थे। ट्रेन में लूट ऐसे स्थानों पर करते थे, जहां पर स्टेशन नजदीक होता था। ट्रेन के स्लो होते ही वह कूद कर फरार हो जाते थे। हथियार के आगे लोग विरोध नहीं कर पाते थे।


- बदमाशों के हौसले बुलंद
जनपद में लगातार चेन स्नेचिंग, लूट, डकैती जैसे घटनाएं बढ़ रही हैं। बदमाशों केहौसले इतने बुलंद हैं कि चेकिंग दौरान पुलिस केरोकने पर वह फायरिंग कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में बदमाश कई बार पुलिस पर फायिरंग कर चुके हैं। एनकाउंटर के बाद भी पुलिस का खौफ नहीं है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed